Panna MP : मातम में बदली शादी की खुशियां....
पन्ना : Panna MP : मातम में बदली खुशियां भाई की शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे युवक की अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत। जमुनहाई मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा। आज आनी थी भाई की लगुन घटना के बाद परिवार में छाया मातम।
Panna MP : पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, ताजा मामला पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग में जमुनहाई मोड़ ढाबा के पास देखने को मिला जहाँ भाई की शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे 27 वर्षीय बाइक सवार युवक की अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ईश्वर सिंह पिता नत्थू सिंह निवासी ग्राम पाली अपने भाई की शादी के कार्ड बांट कर पन्ना से अपने गांव लौट रहा था, तभी जमुनहाई मोड़ ढाबा के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से मौके पर मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों के द्वारा ऑटो से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। बताया गया है कि आज 19 फरवरी को मृतक के भाई की लगुन आने वाली थी लेकिन एक दिन पहले ही युवक काल के गाल में समा गया जिससे दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई है।

