Chiranjeevi Statement Controversy
Chiranjeevi Statement Controversy : साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी अपने हालिया बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने अपने परिवार को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। दरअसल, उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि उन्हें पोती नहीं, बल्कि पोता चाहिए, जिसके बाद यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
Chiranjeevi Statement Controversy : क्या कहा चिरंजीवी ने?
एक पारिवारिक समारोह में बोलते हुए चिरंजीवी ने Chiranjeevi Statement Controversy :कहा, “मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमारे घर में एक पोता आए।” इस बयान के बाद कई लोग उनकी सोच को पितृसत्तात्मक और लिंग भेदभाव से ग्रसित बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
जैसे ही यह बयान सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने इसे पुरानी सोच करार दिया और कहा कि एक बेटी या पोती किसी भी तरह से बेटे या पोते से कम नहीं होती।
- एक यूजर ने लिखा: “ये 2025 है, अब भी लोग बेटा-बेटी में फर्क कर रहे हैं। ऐसे बड़े सितारों से जिम्मेदार बयान की उम्मीद होती है।”
- एक अन्य यूजर ने कहा: “चिरंजीवी जैसे बड़े सुपरस्टार को इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए।”
परिवार की प्रतिक्रिया
हालांकि, चिरंजीवी के परिवार से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेता जल्द ही इस पर सफाई दे सकते हैं।
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े अभिनेता के बयान पर विवाद हुआ हो। इससे पहले भी कई सेलेब्रिटी बेटा-बेटी के भेदभाव पर बयान देकर आलोचना झेल चुके हैं।
अब देखना होगा कि चिरंजीवी इस मुद्दे पर अपनी कोई सफाई देते हैं या नहीं, लेकिन यह साफ है कि उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है।

