Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : राजधानी की पुलिस प्रणाली सवालों के घेरे में.....

Raipur News : राजधानी की पुलिस प्रणाली सवालों के घेरे में.....
X

Raipur News : राजधानी की पुलिस प्रणाली सवालों के घेरे में…..

रायपुर : Raipur News : राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। विधानसभा थाना क्षेत्र के एकता चौक में एक सराफा कारोबारी के साथ गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसकर पिस्टल तान दी। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इस गंभीर घटना को सामान्य मामला मानते हुए सिर्फ आम धाराओं में केस दर्ज किया है।

Raipur News : क्या है पूरा मामला?

घटना एकता चौक स्थित सराफा दुकान की है, जहां यासीन अली ईरानी नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि उसने बदमाशों को भेजकर कारोबारी पर दबाव बनाया। यासीन अली का नाम पहले भी अपराधिक गतिविधियों में आ चुका है, और उसे जिलाबदर बदमाश बताया जा रहा है।

पीड़ित कारोबारी के मुताबिक, यासीन अली ने सोने की दो अंगूठियां बनवाने का दबाव बनाया था, लेकिन जब कारोबारी ने मना किया, तो गुंडों ने आकर धमकी दी और पिस्टल तान दी। इस घटना के बाद से कारोबारी इतना डर गया कि बीते 8 दिनों से उसने अपनी दुकान तक नहीं खोली है।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित ने जब थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और आरोपियों के खिलाफ सिर्फ हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया।

इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है और वे पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019