Raipur Breaking : बेबीलॉन टावर से कूदकर युवक ने की आत्महत्या
रायपुर : Raipur Breaking : बेबीलॉन टावर से कूदकर युवक ने की आत्महत्या ,बेबीलॉन टॉवर की सातवीं मंजिल से कूदा , अकाउंट का काम करता था मृतक युवक तेलीबांधा थाना इलाके का मामला
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित बेबीलॉन टावर से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक अकाउंट से संबंधित कार्य करता था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने टावर की सातवीं मंजिल से छलांग लगाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

