नगरी निकाय निर्वाचन 2025 : 4:00 बजे तक 64.40 प्रतिशत मतदान
नारायणपुर : नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत नारायणपुर नगर पालिका परिषद में शाम 4:00 बजे तक 64.40% मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह बना रहा और लोग लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान समाप्ति तक मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होने की संभावना है।

