CG Election 2025
पेंड्रा : CG Election 2025 : पेंड्रा नगर पालिका चुनाव में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब पूर्व अध्यक्ष और निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान ऑटो रिक्शा चलाकर मतदान करने पहुंचे। खास बात यह रही कि उनका चुनाव चिन्ह भी ऑटो ही है, जिसे वे प्रचार का अहम हिस्सा बना चुके हैं।
CG Election 2025 : सपत्नीक किया मतदान, वार्ड क्र. 11 के गर्ल्स स्कूल पहुंचे
राकेश जालान ने अपनी पत्नी के साथ वार्ड क्रमांक 11 स्थित गर्ल्स स्कूल के मतदान केंद्र में मतदान किया। मतदान के दौरान वे बेहद आत्मविश्वास से भरे नजर आए और अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखे।
जनता से की विकास के लिए समर्थन की अपील
मतदान के बाद राकेश जालान ने पेंड्रा नगरवासियों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेंड्रा के विकास और जनता की भलाई के लिए वे चुनावी मैदान में उतरे हैं और यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
मतदाताओं में दिखा उत्साह, बढ़-चढ़कर कर रहे मतदान
पेंड्रा में इस चुनाव को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं और वे लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

