Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

नगर पंचायत नगरी : मतदान के दौरान बुजुर्ग की मौत....

नगर पंचायत नगरी : मतदान के दौरान बुजुर्ग की मौत....
X

नगर पंचायत नगरी : मतदान के दौरान बुजुर्ग की मौत….

धमतरी : नगरीय निकाय चुनाव के दौरान एक बुजुर्ग मतदाता की मतदान केंद्र पर अचानक मौत हो गई। वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से मतदान केंद्र पर हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई।

मतदान करने पहुंचे थे बुजुर्ग, अचानक तबियत हुई खराब

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लाइन में खड़े-खड़े उन्हें चक्कर आया और वे गिर पड़े। मौके पर मौजूद अधिकारियों और मतदाताओं ने तुरंत उनकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं

प्रशासन ने संभाली स्थिति, मतदान दोबारा शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही चुनाव अधिकारी और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग के शव को अस्पताल भिजवाया गया और उनके परिजनों को सूचना दी गई। कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई, लेकिन प्रशासन की ओर से जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर मतदान दोबारा शुरू करा दिया गया


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019