बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया मतदान, जनता से की खास अपील.....
रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज मतदान किया। मतदान केंद्र पहुंचकर उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील
मतदान के बाद किरण सिंह देव ने कहा कि हर वोट महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी मतदाताओं को मतदान करना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी शानदार प्रदर्शन करेगी और जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।

