Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Municipal Elections 2025 : बीजेपी महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने किया मतदान

Uma Verma
Municipal Elections 2025 : बीजेपी महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने किया मतदान
X

Municipal Elections 2025 : बीजेपी महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने किया मतदान

रायपुर: Municipal Elections 2025 : नगरीय निकाय चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने आज चंगोराभाठा स्थित मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने जनता से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की

Municipal Elections 2025 : जनता से की सक्रिय भागीदारी की अपील

मतदान करने के बाद मिनल चौबे ने कहा कि नगर सरकार जनता के हितों की रक्षा के लिए काम करेगी और शहर के विकास को नई गति देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि रायपुर की जनता उन्हें भारी समर्थन देगी और बीजेपी महापौर पद पर जीत दर्ज करेगी

मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़, मतदाताओं में उत्साह

रायपुर में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहर की सरकार चुनने के लिए आगे आ रहे हैं

शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान, 15 फरवरी को आएंगे नतीजे

मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ है और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद 15 फरवरी को मतगणना होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019