CG Municipal Elections : मतदान हुआ शुरू, मतदान केंद्रों पर जुटने लगे मतदाता.....
रायपुर: CG Municipal Elections : नगरीय निकाय चुनाव के तहत सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की हलचल धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
CG Municipal Elections : चुनाव आयोग और प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि कोई भी बाधा उत्पन्न न हो।
मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसके बाद 15 फरवरी को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

