Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

जगदलपुर निकाय चुनाव : मतदान से पहले भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पांडे पहुंचे दंतेश्वरी मंदिर....वीडियो

जगदलपुर निकाय चुनाव : मतदान से पहले भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पांडे पहुंचे दंतेश्वरी मंदिर....वीडियो
X

जगदलपुर निकाय चुनाव

जगदलपुर : जगदलपुर निकाय चुनाव : नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है, और इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और इसके बाद मतदान के लिए रवाना हुए।

जगदलपुर निकाय चुनाव : संजय पांडे ने कहा कि वह जनता की सेवा और शहर के विकास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में हैं, और माता दंतेश्वरी से उन्होंने इस अभियान में सफलता की प्रार्थना की है।

मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है और पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल बना हुआ है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

महापौर पद के लिए मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है, जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा और 15 फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019