CG News: राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की मतदान तैयारियों की समीक्षा...
बिलासपुर : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आज नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेने बिलासपुर पहुंचे,उन्होंने कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान की तैयारियों की समीक्षा की,इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं को परखा,राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बैठक के बाद मतदान दलों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया आगे उन्होंने बताया कि, नगरीय निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के निर्देश दिए गए हैं पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है.
मतदान केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की भी अपील की है गौरतलब है कि, बिलासपुर जिले में 1 नगर निगम, 3 नगर पालिका परिषद और 3 नगर पंचायत के लिए मतदान होना है। इसके 631 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 2524 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 5 लाख 96 हजार 575 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें बिलासपुर नगर निगम में 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों और मेयर प्रत्याशियों का चुनाव होगा। मेयर के 8 और पार्षद के 272 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

