प्रयागराज महाकुम्भ में अखाड़ों का अमृत स्नान : सनातन के संरक्षक साधु - संतों ने लगाईं डुबकी
प्रयागराज : महाकुम्भ में रात को मची भगदड़ और तमाम अटकलों और अफवाहों के बीच सनातन के संरक्षक साधु -संतों ने डुबकी लगाईं .
मामले में ताजा अपडेट ये है कि प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद अखाड़ों का अमृत स्नान का श्रीगणेश हो गया है. अमृत स्नान के श्रीगणेश होने के बाद अब 13 अखाड़े बारी-बारी से मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान करेंगे.
प्रयागराज महाकुम्भ में अखाड़ों का अमृत स्नान :
महाकुंभ में अखाड़ों का अमृत स्नान लतातार जारी है. इससे पहले हुई भगदड़ के बाद लोगों की मौत से दुखी होकर अखाड़ा परिषद ने अमृत स्नान करने से इनकार कर दिया था. हालांकि, बाद में हालात सामान्य होने के बाद अखाड़ों ने तय किया कि वह अमृत स्नान जरूर करेंगे . अमृत स्नान के लिए संगम जा रहे साधु-संतों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई . खबर लिखे जाने तक जूना अखाड़ा, निर्वाणी अखाड़ा, पंच दशनाम, पंचायती महा निर्वाण, अखिल भारती श्री पंच निर्वाणी अखाड़े ने अमृत स्नान कर लिया है.
कैसे मची थी भगदड़
दरअसल कल यानि 28 जनवरी देर रात प्रयागराज के संगम नोज पर मची भगदड़ में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल संगम क्षेत्र में हालात सामान्य हो गए हैं, लेकिन महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ वहां मौजूद है. अनुमान है कि सिर्फ आज ही के दिन तकरीबन 10 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे.
13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक करीब करीब 20 करोड़ लोग गंगा में पवित्र स्नान कर चुके हैं. आज यानी बुधवार को मौनी अमावस्या पर ही 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.
महाकुम्भ का अपडेट घडी की सूइयों के साथ
4:09 PM
मौनी अमावस्या पर दोपहर 2 बजे तक 5.04 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी
मौनी अमावस्या के अवसर पर आज महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंचे हैं. एक ओर अखाड़ों का अमृत स्नान जारी है, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालु भी डुबकी लगा रहे हैं. आज दोपहर 2 बजे तक 5.04 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई है. 13 जनवरी को महाकुंभ की शुरुआत से अब तक कुल स्नान लगभग 25 करोड़ महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं.
3:37 PM
अब हालात काबू में, इसलिए अमृत स्नान का फैसला लियाः अवधेशानंद गिरि
मौनी अमावस्या पर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि हमने सोचा कि हमारी वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी न हो. इसलिए हमने अपना स्नान स्थगित कर दिया था, हालांकि अब हालात नियंत्रण में है, इसलिए हम स्नान करने आए हैं. सभी अखाड़े एक साथ स्नान करने जा रहे हैं. मेरा संदेश है कि भारत को एकजुट होना चाहिए और हमें जातियों के आधार पर नहीं बंटना चाहिए, हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं.
3:35 PM (एक घंटा पहले)
किन -किन अखाड़ों ने किया अमृत स्नान
अब तक जूना अखाड़ा, निर्वाणी आह्वान, पंच दशनाम, पंचायती महानिर्वाण और अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अखाड़े ने अमृत स्नान कर लिया है.
2:54 PM
MahaKumbh 2025: साधु-संतों पर हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा
अमृत स्नान करने जा रहे साधु संतों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. आसमान में गर्जना भरते हेलीकाप्टर ने प्रयागराज के आसमान से संगम में स्नान करने जा रहे साधु – संतों पर जमकर गुलाब की पंखुड़ियां बिखेरी .
2:35 PM
MahaKumbh News2025 : अमृत स्नान के लिए पहुंचा साधु-संतों का जत्था
साधु-संतों का अमृत स्नान शुरू हो गया है. अखाड़ों के संत पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए रवाना हो रहे हैं. बता दें कि आज मौनी अमावस्या के चलते साधु-संतों के स्नान के साथ ही अमृत स्नान की शुरुआत होनी थी. हालांकि, भगदड़ के कारण आम श्रद्धालुओं के लिए संगम तट को खोल दिया गया था.

1:54 PM
MahaKumbh 2025: चार करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर थोड़ी देर में साधु-संतों का अमृत स्नान शुरू होगा. इससे पहले आज दोपहर 12 बजे तक करीब 4.24 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. मौनी अमावस्या के अवसर पर दूसरे अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर संतों का आना जारी है. हालांकि वे छोटी-छोटी टोलियों के साथ आ रहे हैं.

अमृत स्नान: पहले महानिर्वाणी अखाड़े की बारी…परंपरा जैसी तैयारी
11:59 AM
MahaKumbh Live Updates: पीएम मोदी ने ट्वीट कर जाहिर किया दुख
पीएम मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा,’प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं.’
11:35 AM
MahaKumbh Live Updates: संजय राउत ने यूपी सरकार पर साधा निशाना
शिवसेना (UBT) नेता ने कहा,’यूपी सरकार सिर्फ कुंभ मेले की मार्केटिंग पर ध्यान दे रही थी. भक्तों की सुविधाओं की सही व्यवस्था नहीं की गई. गृह मंत्री और रक्षा मंत्री जब स्नान के लिए गए तो पूरा इलाका सील कर दिया गया, जिससे आम श्रद्धालुओं को परेशानी हुई. यूपी के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को पार्टी के प्रचार के बजाय भक्तों की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए था. सरकार ने आपात बैठकें बुलाईं, लेकिन इससे कुछ फर्क नहीं पड़ा. सड़क पर सोने के बाद भक्तों को स्नान करना पड़ा, यह कैसा प्रबंधन है? 1954 में पंडित नेहरू ने खुद कुंभ मेले की व्यवस्थाओं की जांच की थी, लेकिन आज के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उस तरह सक्रिय नहीं दिख रहे.’
11:22 AM
MahaKumbh News: संगम नोज पर बना हुआ है दबाव: सीएम योगी
यूपी सीएम योगी ने कहा,’कल साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया था. संगम नोज पर लगातार दबाव बना हुआ है. लेकिन प्रशासन मौके पर मौजूद है. मौजूदा स्थिति को लेकर सुबह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार बार बात हुई है. उन्होंने मौजूदा स्थिति को लेकर हालचाल लिया है.
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


