Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Narayanpur Naxalite Surrender : 29 माओवादियों ने किया एक साथ आत्मसमर्पण....

Uma Verma
Narayanpur Naxalite Surrender : 29 माओवादियों ने किया एक साथ आत्मसमर्पण....
X

नारायणपुर, छत्तीसगढ़: Narayanpur Naxalite Surrender : माओवादी हिंसा और विचारधारा से तंग आकर कुतुल एरिया कमेटी अंतर्गत कार्यरत 29 माओवादियों ने बिना हथियार के आत्मसमर्पण कर दिया। यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण नीति और 'माड़ बचाओ अभियान' के तहत हुई बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Narayanpur Naxalite Surrender : महत्वपूर्ण बिंदु:

  • आत्मसमर्पण करने वाले 22 पुरुष और 7 महिला माओवादी शामिल हैं।
  • सभी पूर्व में माओवादी संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत थे
  • आत्मसमर्पित माओवादियों ने नक्सल विचारधारा से तंग आकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया
  • ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत आत्मसमर्पण की यह ऐतिहासिक सफलता प्रशासन के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मदद और पुनर्वास की सुविधा दी जाएगी।

सरकारी अभियान को मिली मजबूती

‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सरकार और सुरक्षा बलों की यह बड़ी जीत मानी जा रही है। लगातार चल रहे आत्मसमर्पण अभियानों के चलते क्षेत्र में नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं, जिससे जंगलों में शांति बहाल करने की प्रक्रिया को बल मिलेगा।

आगे की जानकारी के लिए अपडेट जारी रहेगा...


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019