ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
नारायणपुर, छत्तीसगढ़: Narayanpur Naxalite Surrender : माओवादी हिंसा और विचारधारा से तंग आकर कुतुल एरिया कमेटी अंतर्गत कार्यरत 29 माओवादियों ने बिना हथियार के आत्मसमर्पण कर दिया। यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण नीति और ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत हुई बड़ी सफलता मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, प्रशासन द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मदद और पुनर्वास की सुविधा दी जाएगी।
‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सरकार और सुरक्षा बलों की यह बड़ी जीत मानी जा रही है। लगातार चल रहे आत्मसमर्पण अभियानों के चलते क्षेत्र में नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं, जिससे जंगलों में शांति बहाल करने की प्रक्रिया को बल मिलेगा।
आगे की जानकारी के लिए अपडेट जारी रहेगा…
Subscribe to get the latest posts sent to your email.