Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ambikapur Breaking : घर के पीछे बाड़ी में मिली गर्भवती महिला की लाश....

Ambikapur Breaking : घर के पीछे बाड़ी में मिली गर्भवती महिला की लाश....
X

Ambikapur Breaking : घर के पीछे बाड़ी में मिली गर्भवती महिला की लाश….

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़: Ambikapur Breaking : दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के पीछे बाड़ी में 23 वर्षीय गर्भवती महिला की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान एलिना सिंह मरावी के रूप में हुई है।

Ambikapur Breaking : हत्या की आशंका, फॉरेंसिक टीम रवाना

  • मृतका करीब 6 से 7 महीने की गर्भवती थी।
  • हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।
  • पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

इलाके में फैली दहशत

इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना, सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

क्या यह हत्या है या किसी अन्य कारण से महिला की मौत हुई है, इसका खुलासा फॉरेंसिक रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

मामले से जुड़ी आगे की अपडेट जल्द…


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019