Raipur Breaking: रायपुर में बीजेपी के सभी 70 पार्षद प्रत्याशियों ने भरा नामंकन...
रायपुर : Raipur Breaking: बीजेपी ने आज रायपुर में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। गाजे-बाजे के साथ महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और सभी 70 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजेपी के दिग्गज नेता भी नामांकन रैली में शामिल हुए। नेताओं ने आगामी चुनाव में जीत का विश्वास जताया और पार्टी के विजयी होने का दावा किया।
Raipur Breaking: महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर निगम के मुलभूत समस्याओं को दूर करना होगी। वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेश मुणत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष में अब नेता नहीं, बल्कि कांग्रेस प्रत्याशियों के पति चुनाव लड़ रहे हैं।
नामांकन से पहले मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आशीर्वाद लिया। यह नामांकन प्रक्रिया निकाय चुनाव की अंतिम तिथि पर पूरी हुई। बीजेपी ने रायपुर में एक विशाल रैली का आयोजन किया, जो पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक निकाली गई। इस रैली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ विधायक राजेश मुणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने चुनावी जीत का विश्वास जताया।

