Sukma Breaking: चिंतागुफा में पुलिस ने 7 सक्रिय नक्सलियों को किया गिरफ्तार....
सुकमा : सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 2024 में दुलेड के पास एक पीकअप वाहन में लूटपाट और आग लगाने की घटना में शामिल नक्सलियों के खिलाफ की गई है।
चिंतागुफा पुलिस और कोबरा 203 की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इस सफलता से पुलिस ने नक्सल गतिविधियों के खिलाफ अपनी मुहिम को और मजबूत किया है। गिरफ्तार नक्सली इलाके में आतंक फैला रहे थे और पुलिस की जांच के दौरान इनकी संलिप्तता सामने आई थी।

