फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा की मुख्यमंत्री से मुलाकात, फिल्म उद्योग पर चर्चा....
रायपुर : रायपुर पहुंचे फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ आगमन पर शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्मों के निर्माण और फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रकाश झा ने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ को एक आकर्षक फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश झा जी उन कद्दावर फिल्मकारों में से हैं, जो अपनी फिल्मों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को प्रभावी तरीके से पर्दे पर उतारते हैं।
