Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : परिचित महिला ने उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला

CG News: An acquaintance stole gold and silver jewellery, police solved the case within 24 hours.
X

CG News: An acquaintance stole gold and silver jewellery, police solved the case within 24 hours.

CG News : कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की नरहरपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार की परिचित महिला निकली, जिसने घर में आने-जाने और विश्वास का फायदा उठाकर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

CG News : मामला ग्राम बरेठिनबाहरा का है, जहां निवासी दिवस कुंजाम अपनी पत्नी के साथ साप्ताहिक बाजार गए हुए थे। घर लौटने के बाद अगले दिन सुबह जब उनकी पत्नी ने आलमारी की जांच की, तो उसमें रखे सोने और चांदी के जेवर गायब मिले। अज्ञात चोर द्वारा ड्रेसिंग टेबल में रखी चाबी निकालकर आलमारी और लॉकर खोलने की बात सामने आई। चोरी गए जेवरातों की कुल कीमत लगभग 1 लाख 63 हजार 350 रुपये आंकी गई।

CG News : शिकायत मिलने के बाद नरहरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

CG News : जांच के दौरान पुलिस ने परिवार के परिचितों और घर आने-जाने वालों पर नजर रखी। लगातार पूछताछ और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर संदेह की सुई चन्द्रकला मरकाम पर जाकर रुकी। पूछताछ में महिला ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

CG News : आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर उसने ड्रेसिंग टेबल से चाबी निकाली, आलमारी और लॉकर खोला तथा सोने-चांदी के जेवर चोरी कर अपने घर में छिपा दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने के दाने, दो सोने के लॉकेट और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद कर ली।

CG News : बरामद जेवरातों की कुल कीमत 1 लाख 63 हजार 350 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शत-प्रतिशत मशरूका बरामद करते हुए आरोपी महिला ’’चन्द्रकला मरकाम’’ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019