2025 Ender
2025 Ender: नई दिल्ली: साल 2025 का अंत हो रहा है और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फैंस के लिए यह सीजन थोड़ा उदासीन भी रहा। कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी, जो लीग के शुरुआती दिनों से इसका चेहरा थे, इस बार 2026 में मैदान पर नजर नहीं आएंगे। ये वो नाम हैं जिन्होंने IPL को रंगीन बनाया, लेकिन अब संन्यास ले चुके हैं।
2025 Ender: रविचंद्रन अश्विन: 27 अगस्त 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लिया। IPL के सबसे सफल स्पिनरों में शुमार अश्विन ने 221 मैचों में 187 विकेट लिए। 2 खिताब जीते और 100+ पावरप्ले विकेट लेने वाले एकमात्र स्पिनर भी रहे हैं। पांच टीमों (CSK, RPS, DC, PBKS, RR) के लिए खेलते हुए उन्होंने 800+ रन भी बनाए। कारम स्पिन, विविधता और स्ट्रैटेजिक गेंदबाजी से उन्होंने लीग को समृद्ध किया। CSK के साथ 2025 उनका आखिरी सीजन था। फैंस उनकी चतुराई भरी गेंदबाजी को बहुत मिस करेंगे।
2025 Ender: शिखर धवन: ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन ने 2024 के अंत में संन्यास लिया था। IPL 2025 उनका पहला अनुपस्थित सीजन था। 222 मैचों में 6769 रन बनाकर वे लीग के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा (7046) और विराट कोहली (8661) ही उनसे आगे हैं। पांच टीमों (MI, DCH, SRH, DC, PBKS) का प्रतिनिधित्व करने वाले धवन की पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी को फैंस बहुत मिस कर रहे हैं।
2025 Ender: दिनेश कार्तिक: जून 2024 में सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले कार्तिक IPL के पहले संस्करण (2008) से लगातार खेलते आए थे। 257 मैचों में 4842 रन बनाकर वे लीग के सबसे भरोसेमंद फिनिशर थे। छह टीमों (DC, KXIP, MI, GL, KKR, RCB) के लिए खेलने वाले कार्तिक अब RCB के बैटिंग कोच और मेंटर हैं। उनकी विकेटकीपिंग और क्लच परफॉर्मेंस की कमी स्पष्ट दिखी।
2025 Ender: अमित मिश्रा: सितंबर 2025 में संन्यास लेने वाले लेग स्पिनर मिश्रा IPL में तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। 162 मैचों में 174 विकेट लेकर वे लीग के प्रमुख स्पिनर रहे। चार टीमों (DC, DCH, SRH, LSG) का हिस्सा रह चुके मिश्रा की चालाकी भरी गेंदबाजी को मिस करना स्वाभाविक है।
2025 Ender: पियूष चावला: जून 2025 में संन्यास लेने वाले चावला 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य थे। IPL में 192 मैचों में 192 विकेट लेकर वे संयुक्त रूप से तीसरे सबसे सफल गेंदबाज थे। चार टीमों (CSK, KKR, KXIP, MI) के लिए खेलने वाले चावला की विविधता मिडिल ओवर्स में बहुत काम आती थी।
2025 Ender: ऋद्धिमान साहा: फरवरी 2025 में रिटायर हुए साहा ने 2022 में गुजरात टाइटंस को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 170 मैचों में 2934 रन बनाकर पांच टीमों (KKR, CSK, KXIP, SRH, GT) का प्रतिनिधित्व किया। उनकी शानदार कीपिंग और स्थिर ओपनिंग को फैंस याद कर रहे हैं।
2025 Ender: कृष्णप्पा गौतम: दिसंबर 2025 में संन्यास लेने वाले ऑलराउंडर गौतम 2021 में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर (9.25 करोड़) बने थे। लंबे छक्के और उपयोगी ऑफ स्पिन के लिए मशहूर गौतम की अनुपस्थिति लोअर ऑर्डर में महसूस हुई।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


