WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग कब से होगा शुरुआत, जानें....
WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन की शुरुआत 14 फरवरी से होने जा रही है, और इसका समापन 15 मार्च को फाइनल मुकाबले के साथ होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। पांच टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।
इस बार लीग को और अधिक व्यापक बनाने के लिए BCCI ने बड़ा कदम उठाया है। जहां पहले सीजन के सभी मुकाबले मुंबई में खेले गए थे और दूसरा सीजन बेंगलुरु और दिल्ली तक सीमित था, वहीं इस बार टूर्नामेंट को 4 वेन्यू – लखनऊ, मुंबई, वडोदरा और बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।

WPL 2025: सीजन की खास बातें
- पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।
- वडोदरा में शुरुआती 6 मैच आयोजित किए जाएंगे।
- इसके बाद टूर्नामेंट का काफिला 21 फरवरी को बेंगलुरु पहुंचेगा, जहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 8 मैच खेले जाएंगे।
- 3 मार्च से मुकाबले लखनऊ में शुरू होंगे, जहां 4 मैच खेले जाएंगे।
- लीग का समापन मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में होगा। यहां एक क्वालिफायर और फाइनल समेत आखिरी 4 मैच खेले जाएंगे।
WPL 2025: फैंस के लिए खास मौका
BCCI के इस फैसले के बाद फैंस को अपने-अपने शहर में मैच देखने का मौका मिलेगा। लीग की शुरुआत स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के मुकाबले से होगी, जिसे लेकर उत्साह चरम पर है।
WPL 2025 का यह सीजन रोमांचक मुकाबलों से भरा होगा, और फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का जोरदार समर्थन करने के लिए तैयार हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


