IndiGo flight emergency landing: नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई थी। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया है।
IndiGo flight emergency landing: आपातकालीन प्रोटोकॉल के बीच, इंडिगो के इस विमान ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के वक्त रनवे पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात थीं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
IndiGo flight emergency landing: जानकारी के अनुसार, इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों की जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। इंडिगो प्रशासन अब इंजन में आई इस तकनीकी खराबी के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


