Virat Kohli Overseas Player
Virat Kohli Overseas Player: बेंगलुरु: क्रिकेट के रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में है। देश में आईपीएल भी शुरू हो चूका है। ऐसे में विराट कोहली का हैडलाइन में होना लाजमी है। मगर इस बार कोहली अपने खेल या पर्फोमन्स के लिए नहीं बल्कि लंदन रहने की वजह से है। कुछ सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने उन्हें RCB के लिए खेलने वाला पांचवा ओवरसीज यानी विदेशी खिलाड़ी तक कह दिया। अब उन्होंने ने अपने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, आरसीबी प्रमोशन वीडियो बनाने वाले मिस्टर नैग्स ने विराट से पूछा- लोग बोल रहे है कि बैंगलोर टीम पांच विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है। इस पर विराट ने थोड़ा मुस्कुराते हुए जवाब दिया और बोले-, ‘मुझे नहीं पता, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए। मैं ओवरसीज खिलाड़ी नहीं हूं। क्या मैं ओवरसीज खिलाड़ी हूं?’ ये उनका कैजुअल जवाब था, लेकिन इससे कोहली ने साफ़ कर दिया की वो ऐसी बातों को अहमियत नहीं देते।
आईपीएल 2026 सीजन की शानदार शुरुआत
बता दें, खोली ने अपने आईपीएल सीजन 2026 की शुरुआत बेहद शानदार तरीके से की है। उन्होंने ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पहले ही मैच में तेज तर्रार पारी खेली। पहले मैच में उन्हें देखकर लगा की वो जबरस्त फॉर्म में है। RCB इस साल बतौर डिफेंडिंग चैंपियन के रूम में उत्तरी है। उन्होंने पिछले साल आईपीएल के 18 साल बाद पहली ट्राफी जीती। RCB इस बार ट्रॉफी बचाने की पूरी कोशिश करेगी।
लंबे इंतजार के बाद मिली राहत
पिछले साल आईपीएल जीतने के फीलिंग के बारे में पूछने पर विराट ने कहा कि, मैंने यह कहावत सुनी थी कि 4 साल बाद बोझ उतर जाता है, लेकिन उस रात मुझे सच में समझ आया कि इसका क्या मतलब होता है। सब कुछ हल्का लगने लगा था।’
लन्दन में रहें से नहीं पड़ा फर्क
कोहली काफी समय से अपने परिवार के साथ लंदन में समय बिताते हैं और भारत में कम दिखाई देते हैं। हालांकि, इसका असर उनके खेल पर बिल्कुल नहीं पड़ा है। मैदान पर वह पहले की तरह ही फिट और एनर्जेटिक दिखते हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


