Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : शनिचरा बांध पुल पर मौत की टक्कर, बोलेरो-वैन भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी कोमा में

CG Accident
X

CG Accident : जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा–बलौदा मार्ग पर स्थित शनिचरा बांध पुल के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं। बोलेरो और वैगनआर कार की आमने-सामने टक्कर में पिता और पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident : मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के अमोरा निवासी रूपेश निर्मलकर (47) अपने परिवार के साथ वैगनआर में सवार होकर ग्राम डोंगरी से लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी भगवती, पुत्र राहुल (24) और भांजा भी मौजूद थे। दूसरी ओर बोलेरो वाहन में ग्राम मुड़ापार (हरदीबाजार) निवासी मखला राम अपने परिवार के साथ पोना गांव से वापस लौट रहा था।

CG Accident : इसी दौरान शनिचरा बांध पुल के पास दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि वैगनआर सड़क किनारे जाकर पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर में रूपेश निर्मलकर और उनके पुत्र राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी भगवती और भांजे को गंभीर चोटें आई हैं।

CG Accident : भगवती की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है, जहां वे कोमा में हैं। बोलेरो सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019