Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Vikasnagar News : पंखे से लटका मिला फौजी का शव.....

Vikasnagar News
X

Vikasnagar News

Vikasnagar News : विकासनगर : विकासनगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब होटल के एक कमरे में फौजी का शव पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना पर होटल में पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल पंखे से लटका ये शव पुरोला निवासी फौजी मनीष चंद का है।गोरखा राइफल का ये जवान सिक्किम में तैनात था और छुट्टी काटने के बाद वापस ड्यूटी पर जाने के लिए कल घर से निकला था।

मनीष कल दोपहर से विकासनगर के इसी शिखर होटल के कमरा नंबर 4 में रुका हुआ था।
आज होटल स्टाफ ने संदेह होने पर कमरा खोलने की कोशिश की तो कमरा अंदर से लॉक था।

बाहर से जब कमरे को खोला गया तो फौजी मनीष का शव पंखे से लटका हुआ था।पुलिस ने फौजी जवान के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है.... पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी।

Pakhanjoor News : प्रसाद खाने के बाद पूरा का पूरा गाँव अब लगा रहा रेबीस का वैक्सीन…जानें मामला


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019