Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Result 2024: छत्तीसगढ़ के छात्रों ने UPSC में किया शानदार प्रदर्शन, जानिए किसे मिली कौन सी रैंक...

Dev Verma
UPSC Result 2024: छत्तीसगढ़ के छात्रों ने UPSC में किया शानदार प्रदर्शन, जानिए किसे मिली कौन सी रैंक...
X

UPSC Result 2024: छत्तीसगढ़ के छात्रों ने UPSC में किया शानदार प्रदर्शन, जानिए किसे मिली कौन सी रैंक…

UPSC Result 2024: बिलासपुर/रायपुर/मुंगेली/अंबिकापुर: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल को 65वां रैंक मिला है। वहीं, मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313वां, जगदलपुर की मानसी जैन ने 444वां और अंबिकापुर के केशव गर्ग ने 496वां रैंक हासिल किया है।

UPSC Result 2024: पूर्वा अग्रवाल: बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल को UPSC CSE 2024 में 65वां रैंक प्राप्त हुआ है। वह इससे पहले 2023 में IPS के लिए चयनित हुई थीं और अब उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

UPSC Civil Services Result 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित,  शक्ति दुबे ने हासिल किया रैंक 1, डायरेक्ट लिंक से करें चेक | UPSC Civil  Services Result 2024 declared ...

UPSC Result 2024: अर्पण चोपड़ा: मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313वां रैंक हासिल किया है। वह फिलहाल दिल्ली में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं और UPSC को क्रैक करने में सफल हुए हैं।

UPSC Result 2024: मानसी जैन: जगदलपुर की मानसी जैन ने 444वां रैंक प्राप्त किया है। उन्होंने अपने शहर के निर्मल विद्यालय से पढ़ाई की और अब UPSC की सफलता के साथ राज्य का नाम रोशन किया है।

UPSC Exams: New Rules in Place for a More Rigorous Examination Process |  Sakshi Education

UPSC Result 2024: केशव गर्ग: अंबिकापुर के केशव गर्ग ने 496वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने साबित किया कि सीमित संसाधनों में भी मजबूत रणनीति से UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास किया जा सकता है।

यह परिणाम छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है, और इन छात्रों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी कठिन परीक्षा को पार किया जा सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019