Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Saudi Arab Visit: सऊदी अरब ने PM मोदी का किया शाही स्वागत, बिछाया आसमानी कारपेट, देखें Video...

Dev Verma
PM Modi Saudi Arab Visit: सऊदी अरब ने PM मोदी का किया शाही स्वागत, बिछाया आसमानी कारपेट, देखें Video...
X

PM Modi Saudi Arab Visit: सऊदी अरब ने PM मोदी का किया शाही स्वागत, बिछाया आसमानी कारपेट, देखें Video…

PM Modi Saudi Arab Visit: रियाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सऊदी अरब पहुंच गए हैं। जैसे ही उनका विमान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, वहां की रॉयल सऊदी एयर फोर्स ने उन्हें एक विशेष सम्मान दिया। पीएम मोदी के विमान को सुरक्षा देने के लिए F-15 फाइटर जेट्स को तैनात किया गया, जो विमान के साथ उड़ान भरते नजर आए। इस अभूतपूर्व सम्मान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह गौरवपूर्ण पल स्पष्ट देखा जा सकता है।

PM Modi Saudi Arab Visit: तीसरी सऊदी यात्रा, पहली बार जेद्दा में कदम

पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की यह सऊदी अरब की तीसरी यात्रा है, लेकिन ऐतिहासिक शहर जेद्दा की यह उनकी पहली यात्रा है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 22 और 23 अप्रैल को वहां मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह सामरिक भागीदारी परिषद की दूसरी बैठक में हिस्सा लेंगे, साथ ही भारतीय समुदाय से भी संवाद करेंगे।

PM Modi Saudi Arab Visit: रणनीतिक साझेदारी को मिल रही नई दिशा

सऊदी अरब रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा। भारत सऊदी अरब के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को महत्व देता है। पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय गति आई है।”

इस यात्रा से ठीक पहले भारत-सऊदी उच्च स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक रियाद में हुई, जिसमें व्यापार, निवेश और रक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में समझौतों को अंतिम रूप दिया गया।

PM Modi Saudi Arab Visit: भारत-सऊदी सहयोग: वैश्विक शांति की ओर कदम

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और सऊदी अरब मिलकर न केवल अपने नागरिकों की भलाई के लिए, बल्कि वैश्विक शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भी काम करेंगे।

गौरतलब है कि सऊदी अरब मध्य पूर्व में बोइंग द्वारा निर्मित रक्षा उपकरणों का एक प्रमुख उपयोगकर्ता है और उसकी रॉयल एयर फोर्स के पास 207 F-15 SA और 62 F-15 ईगल फाइटर जेट्स हैं, जिनमें से कुछ ने पीएम मोदी के विमान को सुरक्षा दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019