UP Weather Alert
UP Weather Alert : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है, लेकिन मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर सहित 30 से अधिक जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। लखनऊ में भी रविवार को जमकर बारिश की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
UP Weather Alert : मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा और खुले में निकलने से बचें। शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन अगले दो दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
UP Weather Alert : प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जैसे जिलों में भी तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


