UP News : लखनऊ। उत्तरप्रदेश गोसाईगंज थाना क्षेत्र के लोधपरवा मजरा सलेमपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। लोनी नदी में नहाने गए तीन मासूम बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
UP News : जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे साजन का चार वर्षीय बेटा गौरव, अंकित की चार वर्षीय बेटी हिमानी और गुड्डू का बेटा विराट खेलते-खेलते लोनी नदी के किनारे पहुंच गए। बच्चे नदी में नहाने लगे, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी में जाने के कारण तीनों डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और नदी में छलांग लगाकर बच्चों को बचाने की कोशिश की।
UP News : ग्रामीणों की तत्परता से एक बच्चे, विराट, को बचा लिया गया, लेकिन गौरव और हिमानी गहरे पानी में चले गए। सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


