UP News
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली में सुधार और महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ‘पुलिस मंथन’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। यह यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार हुआ कि कोई मुख्यमंत्री पूरे दिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन में हर सत्र में मौजूद रहे।
UP News : मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया और कहा कि इससे वे आत्मविश्वास के साथ फील्ड में काम करने में सक्षम होंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं की सुरक्षा को दो स्तरों पर सुनिश्चित किया जाए – आंतरिक और बाहरी। परिवार और समाज में ऐसा सुरक्षित माहौल तैयार करना आवश्यक है, जहां महिलाएं बिना डर अपनी बात रख सकें। सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला बीट के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
UP News : सीएम ने ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात चौकीदारों को पुलिस बीट व्यवस्था के साथ जोड़ने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि ग्राम चौकीदार गांव की सामाजिक संरचना को अच्छे से जानते हैं, इसलिए उनकी सहभागिता से अपराध रोकने और समय पर सूचना प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बीट पुलिस के मुख्य आरक्षी और सब इंस्पेक्टर को गांव स्तर पर लगातार संवाद और जन संपर्क बनाए रखने की भी सलाह दी, जिससे पुलिस और ग्रामीणों के बीच विश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।
UP News : सम्मेलन में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश, एडीजी आशुतोष पांडेय, एडीजी सुजीत पांडेय, एडीजी प्रशांत कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने विभिन्न सत्रों में प्रस्तुतीकरण दिया, जिन्हें सीएम ने सुना और आवश्यक सुझाव भी दिए।
UP News : पहले पुलिस वीक के वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री केवल उद्घाटन और समापन सत्र में ही शामिल होते थे। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक सत्र में भाग लिया, अधिकारियों की प्रस्तुतियों पर टिप्पणी की और हर सत्र में निर्देश दिए। यह यूपी पुलिस के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे कार्यशैली में सुधार और पुलिस-जन संबंध मजबूत होंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
