UP News : शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। पुवायां क्षेत्र की राधा विहार कॉलोनी में बाथरूम में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की गैस गीजर से निकली जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
UP News : मृतक की पहचान उमंग त्रिवेदी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उमंग बाथरूम में नहा रहा था और पानी गर्म करने के लिए गैस गीजर चालू था। इसी दौरान गीजर से गैस का रिसाव होने लगा। बंद बाथरूम में गैस भरने से उमंग बेहोश हो गया।
UP News : जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया, तो परिजनों को शक हुआ। पहले दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। घबराए परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उमंग बाथरूम में बेहोशी की हालत में पड़ा था।
UP News : तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
