UP News
UP News : अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या 5 से 14 अक्टूबर 2025 तक सनातन धर्म के ‘महाकुंभ’ का साक्षी बनेगी। इस दौरान श्रीराम हर्षणम मैथिली सख्य पीठ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट और श्रीराम हर्षणम चारुशीला मंदिर, जानकी घाट के तत्वावधान में भव्य राम महायज्ञ, रामार्चा पूजन और राम नाम जप अनुष्ठान आयोजित होगा। 20 हजार राम भक्त 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ करेंगे। देशभर से 151 विद्वान 151 श्रीमद्भागवत महापुराण पारायण के लिए अयोध्या पहुंचेंगे, जबकि 501 विद्वान 501 श्री रामार्चा महायज्ञ करेंगे।
UP News : जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री वल्लभाचार्य जी महाराज ने बताया कि यह पहली बार है जब भारत में इतने बड़े पैमाने पर श्री रामार्चा महायज्ञ होगा। आयोजन में योग गुरु बाबा रामदेव, वृंदावन के स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज, स्वामी बिहारी दास जी महाराज सहित देश के कई प्रमुख संत शामिल होंगे। वृंदावन से स्वामी राजेंद्र दास श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे, जबकि स्वामी बिहारी दास भक्तमाल कथा का अमृतपान कराएंगे।
UP News : आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 या 9 अक्टूबर को, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 अक्टूबर को और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस अनुष्ठान में शिरकत करेंगे।
UP News : प्रतिदिन शाम 5 से 8 बजे तक संत सम्मेलन होगा, जिसमें सनातन धर्म के विस्तार, अयोध्या के विकास और हिंदू परंपरा की प्राचीन से आधुनिक यात्रा पर चर्चा होगी। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन धर्म का एक महाकुंभ है, जिसमें संत, राम भक्त और राजनीतिक दिग्गज एक मंच पर होंगे।
UP News : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में यह दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होगा। जिला प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मठ-मंदिरों में राम भक्तों का जमावड़ा शुरू हो गया है। आयोजन से अयोध्या की वैश्विक पहचान और सनातन संस्कृति को नया बल मिलने की उम्मीद है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


