UP News : चाइनीज मांझे पर CM योगी की सख्ती के बाद ऐक्शन में पुलिस, पतंग की दुकानों पर छापे
UP News : लखनऊ। राजधानी लखनऊ और अन्य शहरों में चाइनीज मांझे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई बुधवार को हैदरगंज फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण एमआर शोएब की दर्दनाक मौत के बाद हुई, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और प्रतिबंधित मांझे की बिक्री व इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
UP News : मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। अब राज्य में चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को हत्या का मामला माना जाएगा।
UP News : इस क्रम में डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुराने लखनऊ के कई पतंग की दुकानों पर छापेमारी की। कश्मीरी मोहल्ला और आसपास के इलाकों में स्थित पतंग विक्रेताओं की जांच की गई। पुलिस ने दुकानदारों को चाइनीज मांझा न बेचने की कड़ी चेतावनी दी और स्टॉक की जानकारी भी ली।
UP News : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चाइनीज मांझा अत्यंत खतरनाक होता है। यह धातु या सिंथेटिक पदार्थ से बनाया जाता है, जिससे लोगों और जानवरों को गंभीर चोट लग सकती है। हाल की घटना के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और व्यापक अभियान शुरू किया है।
UP News : संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि चाइनीज मांझे के भंडारण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वे चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करें और इसकी बिक्री या मौजूदगी की जानकारी पुलिस को तुरंत दें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
