Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : हनुमान मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, मंदिर परिसर में मिला खून से लथपथ शव

MP Crime
X

MP Crime : बनखेड़ी। बनखेड़ी के नजदीकी ग्राम चिल्लोद स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पुजारी का खून से लथपथ शव मिला। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर बनखेड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल बनखेड़ी भेजा गया।

MP Crime : मृतक की पहचान शिव शंकर तिवारी (45 वर्ष), निवासी ग्राम मनकवाड़ा, थाना बनखेड़ी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुजारी के सिर पर कई बार वार किए गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। बनखेड़ी थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।

MP Crime : मंदिर प्रांगण में शव मिलने के बाद पहचान कर ली गई है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019