UP News
UP News : चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबतपुर पुलिस यार्ड में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
UP News : वाहनों को हुआ भारी नुकसान
आग की चपेट में आने से यार्ड में खड़ी चार कारें और कई मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।
UP News : दमकल और पुलिस ने काबू पाया आग पर
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
UP News : आग लगने के कारणों की जांच
आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों पर जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और जल्द ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


