UP News
UP News : ग्रेटर नोए़डा : ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित हो रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जो मध्य प्रदेश की समृद्ध परंपरा, उद्यमिता और कारीगरों के हुनर को वैश्विक मंच पर चमकाने का माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे, जहां इंडिया एक्सपो मार्ट में यह मेगा इवेंट न केवल प्रदेश की औद्योगिक शक्ति और सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करेगा, बल्कि ‘मेड इन यूपी’ की ताकत को दुनिया भर के खरीदारों और निवेशकों के सामने पेश करेगा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में लगभग 80 देशों से 500 से अधिक बायर्स के आने की उम्मीद है, जिनमें से 75 देशों के 340 से ज्यादा ने पहले ही पुष्टि कर दी है, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
UP News : योगी सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना पहले ही उत्तर प्रदेश को अनूठी पहचान दे चुकी है, और UPITS में इन उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को वैश्विक बाजार से सीधे जोड़ा जाएगा, जिससे निर्यात बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह शो उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय व्यापार का हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसका लक्ष्य प्रदेश को निर्यात में शीर्ष स्थान दिलाना और निवेश आकर्षित करना है, ताकि हर जिले का हुनर वैश्विक बाजार तक पहुंचे और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो।
UP News : दुनिया के 9 प्रमुख क्षेत्रों से इंटरनेशनल बायर्स का आगमन इस आयोजन को और विशेष बना रहा है—यूरोप और सीआईएस से 110 बायर्स (जिनमें 88 ने सहमति दी), वेस्ट एशिया (WANA) से 100 (76 पुष्ट), साउथ ईस्ट एशिया (SEA) से 80 (10 पुष्ट), साउथ एशिया (SA) से 50 (30 पुष्ट), लैटिन अमेरिका से 50 (27 पुष्ट), ओशनिया से 30 (3 पुष्ट), नॉर्थ अमेरिका से 30 (9 पुष्ट), अफ्रीका से 50 (38 पुष्ट), नाफ्टा से 11 और ईस्ट अफ्रीका से 50 बायर्स की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है।
UP News : इस मेगा इंटरनेशनल शो को आकर्षक बनाने के लिए 17 प्रमुख सेक्टर्स के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश की विशेष पहचान वाले आइटम और ODOP उत्पाद प्रमुख होंगे—एग्रीकल्चर, हॉर्टीकल्चर, इरिगेशन; एनीमल हस्बैंड्री, फिशरीज एंड डेयरी; अपैरल्स एंड गारमेंट्स; ऑटोमोबाइल्स, ईवी, ऑटो कंपोनेंट्स; आयुर्वेदा, योगा, नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्धा एंड होम्योपैथी; इलेक्ट्रॉनिक्स; इंजीनियरिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग; टॉयज एंड स्पोर्ट्स गुड्स; एफएमसीजी; फूड एंड बेवरेजेस; ग्लासवेयर; हैंडीक्रॉफ्ट्स, हैंडलूम्स; लेदर गुड्स; आईटी, आईटीईएस, सॉफ्टवेयर; फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल इक्विपमेंट; रिन्यूएबल एनर्जी; और माइनिंग। यह आयोजन न केवल आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की वैश्विक पहचान को मजबूत करेगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


