UP News : इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बकेवर थाना क्षेत्र के नगला भजू गांव में एक युवक और युवती के शव पेड़ से फंदे पर लटके मिले। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
UP News : ग्रामीण रोज की तरह सुबह खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ पर लटके दो शवों पर पड़ी। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
UP News : फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अभी तक दोनों की मौत के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। प्राथमिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


