UP News : वाराणसी। श्याम स्टील के मकाऊ पेंट्स ने ‘होली के रंग, मैजिक के संग’ थीम के साथ पूर्वी भारत के कई प्रमुख शहरों में भव्य होली उत्सव का आयोजन किया। इस खास पहल के तहत कोलकाता, पटना, लखनऊ, वाराणसी और भुवनेश्वर में रंगों और उत्साह से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पारंपरिक होली के साथ इंटरैक्टिव गतिविधियों ने लोगों को अनोखा अनुभव दिया।
UP News : कोलकाता में यह समारोह पीसी चंद्रा गार्डन में आयोजित किया गया, जबकि अन्य शहरों के प्रमुख स्थलों पर भी बड़े पैमाने पर रंगोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक खास बैलून वॉल इंस्टॉलेशन रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे गुब्बारों पर डार्ट फेंककर नीचे छिपे ‘MACAW’ नाम को उजागर किया। हर सफल प्रयास पर दर्शकों की तालियों और उत्साह ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
UP News : उत्सव के दौरान मकाऊ पक्षी के रंगों से प्रेरित आकर्षक सेल्फी जोन भी बनाए गए थे, जहां लोगों ने गुलाल उड़ाते हुए और रंगों की बौछार के बीच तस्वीरें खिंचवाईं। इन रंगीन इंस्टॉलेशन्स ने जल्द ही लोकप्रिय फोटो स्पॉट का रूप ले लिया और कई प्रतिभागियों ने अपने यादगार पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया।
UP News : इस मौके पर श्याम स्टील ग्रुप एवं मकाऊ पेंट्स की मार्केटिंग डायरेक्टर मेघा बेरीवाला गुप्ता ने कहा कि होली रंग, एकता और खुशी का प्रतीक है, और यही मूल्य मकाऊ पेंट्स की पहचान भी हैं। ‘होली के रंग, मैजिक के संग’ के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य लोगों को एक ऐसा मंच देना था, जहां वे खुले दिल से उत्सव मना सकें और ब्रांड से सहज रूप से जुड़ सकें।
UP News : कोलकाता में हाई-एनर्जी रेन डांस एरीना और विशाल मैकॉ पेंट्स बकेट इंस्टॉलेशन ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। वहीं पटना में दिन के समय गरबा होली और शाम को भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी की प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। भुवनेश्वर में हर्बल रंगों के साथ खास होली मनाई गई।
UP News : इस बहु-शहर पहल के जरिए मकाऊ पेंट्स ने पूर्वी भारत के उपभोक्ताओं के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है और खुद को एक युवा, सांस्कृतिक रूप से जुड़ा तथा उत्सवों का जश्न मनाने वाले ब्रांड के रूप में प्रस्तुत किया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


