Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने लूना सवार को कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया चक्का जाम

CG Accident
X

CG Accident : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक ट्रक ने दोपहिया सवार को कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में लूना चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया।

CG Accident : जानकारी के मुताबिक हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के पास हुआ। मृतक की पहचान सामसाय मसियारे (55 वर्ष) निवासी ग्राम परसोदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक दल्लीराजहरा की ओर से आ रहा था, जबकि लूना चालक मथाई चौक से डौंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और विरोध में सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले चक्का जाम के कारण भानुप्रतापपुर–बालोद–राजनांदगांव मार्ग पूरी तरह बंद हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019