UP News : बहराइच। पुलिस की वर्दी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नेपाल जा रहे एक सराफा कारोबारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की अवैध वसूली और करीब 2 किलो चांदी के गहने जबरन रखने के मामले में पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
UP News : जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले आईसीपी रोड की ओर जा रहे एक नेपाली चांदी कारोबारी को रुपईडीहा थाने में तैनात मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव, आरक्षी अभिषेकधर द्विवेदी, आशीष कुमार सिंह और कुलदीप दुबे ने रोककर पूछताछ की थी। कारोबारी के पास 10 किलो से अधिक चांदी के आभूषण होने की बात सामने आई है।
UP News : आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों ने कारोबारी से करीब 10 लाख रुपये की मांग की और रकम मिलने के बाद आपस में बांट ली। इसके बावजूद कथित तौर पर लगभग दो किलो चांदी के गहने भी जबरन अपने पास रख लिए गए। इसको लेकर कारोबारी और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई।
UP News : मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचते ही पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरक्षियों को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में टीम गठित की गई है, जबकि क्षेत्राधिकारी नानपारा पाहुप सिंह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
UP News : सूत्रों के मुताबिक, मामला उजागर होने के डर से तीन कांस्टेबल देवेंद्र यादव, अभिषेकधर द्विवेदी और आशीष कुमार सिंह अवकाश का बहाना बनाकर घर चले गए थे। कारोबारी की शिकायत के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ, जिसके चलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


