UP News
UP News: लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा युवा उत्तर प्रदेश में हैं, जिनकी प्रतिभा आज वैश्विक मांग बन चुकी है। बीते आठ वर्षों में यूपी में रोजगार के अवसर बढ़े हैं, गांव अब रोजगार के केंद्र बन रहे हैं। पहले पलायन करने वाले युवाओं को अब यहीं अवसर मिल रहे हैं।
UP News: सीएम ने बताया कि 96 लाख लघु व कुटीर उद्योग फिर से सक्रिय हुए हैं। कोरोना काल में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) और MSME ने 40 लाख प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिया। यूपी देश का पहला राज्य है, जो पंजीकृत इकाइयों को पांच लाख का बीमा कवर देता है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान और सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण और सस्ता ऋण देकर उद्यमी बनाया जा रहा है।
UP News: योगी ने कहा कि 8.5 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं, जिनमें 2.19 लाख पुलिस और 1.56 लाख शिक्षक भर्तियां शामिल हैं। श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि योगी सरकार रोजगार के लिए प्रतिबद्ध है। 2017 के बाद रजिस्टर्ड कारखानों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई।
UP News: रोजगार महाकुंभ में 50 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है। 100+ नामी कंपनियां ऑन-स्पॉट इंटरव्यू और प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेंगी। सेवायोजन निदेशक नेहा प्रकाश ने बताया कि आठवीं से परास्नातक और डिप्लोमा धारकों को देश-विदेश में अवसर मिलेंगे।
