Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

India Lockdown: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई, उधर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं…नहीं लगेगा लॉकडाउन

Asian News
India Lockdown: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई, उधर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं…नहीं लगेगा लॉकडाउन
X

India Lockdown: नई दिल्ली। मोदी सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर दी है। पेट्रोल पर ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए, जबकि डीजल पर 10 से शून्य कर दी गई है। एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है।

India Lockdown: इसी बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में लॉकडाउन की खबरों को पूरी तरह से अफवाह और बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कोविड-19 के दौरान लगे लॉकडाउन जैसा कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा और लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

India Lockdown: सीतारमण ने कहा, मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि कोई लॉकडाउन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा ऐसी बातें फैलाना चिंताजनक है, जबकि सरकार supply chain को बनाए रखने के लिए काम कर रही है।

India Lockdown: बता दें कि, यूएस-इजराइल के साथ ईरान की जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। इससे तेल कंपनियों को 30 रुपए प्रति लीटर तक घाटा हो रहा था। घाटा कवर करने के लिए तेल कंपनियां दाम बढ़ा सकती थीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019