CM yogi adityanath
UP News: लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के वेतन में भारी वृद्धि का ऐलान किया है। अब शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 10 हजार की जगह 18 हजार रुपये और अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मिलेंगे। यह व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू होगी। साथ ही, शिक्षकों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज सुविधा भी शुरू की जाएगी।
UP News: सीएम योगी ने कहा कि जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां नए विद्यालय बनाए जाएंगे। इसके लिए 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। उन्होंने विश्वविद्यालयों की प्रगति पर भी प्रकाश डाला। कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों की ओर से 5000 से ज्यादा पेटेंट फाइल किए गए हैं, जिनमें 300 से अधिक स्वीकृत हो चुके हैं। 2017 से पहले छह मंडलों में एक भी विश्वविद्यालय नहीं था, अब मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय सहित नए विश्वविद्यालय बनाए जा रहे हैं। निजी और विदेशी विश्वविद्यालयों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है ताकि शिक्षा क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़े।
UP News: डिजिटल उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ‘डिजिटल एंटरप्रेन्योर योजना’ शुरू की जाएगी। इसके तहत गांवों में 8000 डिजिटल उद्यमी स्थापित किए जाएंगे, जिसमें 50 प्रतिशत महिला आरक्षण होगा। यूनियन बजट की तर्ज पर महिला उद्यमी विपणन उद्योग केंद्र स्थापित होंगे।
UP News: मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया गया। इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था होगी। कृषि क्षेत्र में भी 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सीएम ने बताया कि प्रदेश में 40 लाख ट्यूबवेल हैं और 16 लाख किसानों को मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों को सोलर पैनल भी दिए जाएंगे। उन्होंने मजाक में कहा कि ‘खेती की बात खेत में होती है’, हालांकि कृषि मंत्री की सेहत खेती करने की इजाजत नहीं देती।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


