Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Accident : गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौके पर मौत, 2 घायल

Accident
X

Accident

Accident : वलसाड। गुजरात के वलसाड जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। कपराडा तालुका के कुंभघाट के पास तेज रफ्तार ईको कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Accident : कपराडा-नानापोंधा राजमार्ग पर हुआ हादसा

हादसा कपराडा-नानापोंधा राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग अंबा जंगल गांव के निवासी थे और निजी कार्य से कपराडा से नानापोंधा की ओर जा रहे थे। कुंभघाट के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

Accident : मौके पर मौत, अस्पताल में भर्ती घायल

पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर बहाल किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019