UP News : बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर लिए 10 लाख रूपये, महिला ने ब्लाक प्रमुख पर लगाया आरोप...पढ़े पूरी स्टोरी
UP News
UP News : शाहजहाँपुर : बेटे ने कहा कि रूपये वापस मांगने पर दे रहे हैं, मुझे व मेरे परिवार को जान से मारनें की धमकी निगोही ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह ने भी आरोप लगाने वाली महिला और उसके बेटे के खिलाफ उधार लिए 21 लाख वापस न लौटने की दी तहरीर।
Sukma Crime Breaking : प्रधान आरक्षक की धारदार हथियार से हत्या…
UP News : यूपी के शाहजहाँपुर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली ऊषा सिंह ने एसपी को दिया प्रार्थना पत्र,कार्यवाही की मांग की है।
ऊषा सिंह ने बताया कि कोरोना काल मे पति की मौत के बाद ब्लाक प्रमुख निगोही भानु प्रताप सिंह ने बेटे वैभव सिंह की नौकरी लगवाने के नाम पर लिए थे 10 लाख।करीब साल भर का वक़्त बीतने पर जब रुपये वापस मांगे तो ब्लाक प्रमुख ने दी जान से मारने की धमकी।
UP News
उधर निगोही ब्लाक प्रमुख भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी लगाने वाली ऊषा सिंह व उनके बेटे वैभव सिंह ने ठेके लेने के दौरान रुपये कम पड़ने की बात कहकर 21 लाख रुपये लिए थे जिसमें दस लाख रुपये बड़े भाई सत्यभान के माध्यम से वापस कर दिए थे।
Electricity Price Hike : बिजली दरों में प्रति यूनिट मामूली बढ़ोतरी….
विवेक सिंह की कोविड के दौरान हुई मौत के बाद एक माह के लिए ऊषा सिंह व उनके बेटे वैभव सिंह ने 21 लाख रुपये मांगे,विश्वास में आकर ब्लाक प्रमुख ने रुपये दे दिए।
26 मई को ब्लाक प्रमुख भानु प्रताप सिंह ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने रुपये वापस मांगे तो महिला व उसके बेटे ने कहा कि मुझे गोली मार दो तो उन्होंने कहा कि हम गोली क्यों मार देंगे मुझे मेरे रुपये वापस चाहिये ।
इस पूरे मामले में कोतवाली सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस मे करीबी रिश्तेदार है, इसलिए दोनों पक्षो ने थाने आकर अपनी – अपनी तहरीर दी हैं, अभी आपस में मामला सुलझाने की बात चीत चल रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


