CM Yogi Japan Visit
UP: लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगरा में 6,466 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। रहनकलां क्षेत्र में ग्रेटर आगरा योजना के तहत एक भव्य आवासीय टाउनशिप का भूमि पूजन करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना में समाज के हर वर्ग, खासकर गरीबों और उद्यमियों के लिए आवास की व्यवस्था की गई है। लगभग 450 हेक्टेयर में विकसित इस टाउनशिप में 10,000 से अधिक परिवारों के लिए प्लॉट और बहुमंजिला आवास उपलब्ध होंगे। इसकी विशेषता यह है कि यहां की कॉलोनियों का नाम गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु और कावेरी जैसी पवित्र नदियों पर रखा गया है।
UP: मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आगरा में लोगों को शुद्ध गंगाजल उपलब्ध हो रहा है और जल्द ही यमुना नदी पर रबर डैम निर्माण से जलस्तर और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कुल 325 परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए बताया कि शहर को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने के लिए सड़क, पुल, अस्पताल और शिक्षण संस्थानों का विकास किया जा रहा है।
UP: कनेक्टिविटी को लेकर उन्होंने आश्वासन दिया कि आगरा मेट्रो का दूसरा चरण इस वर्ष पूरा होगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और सिविल टर्मिनल भी जल्द तैयार होंगे। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्पित म्यूजियम का कार्य अंतिम चरण में है।
मुख्यमंत्री ने आगरा को भविष्य में “दूसरा नोएडा” बनने की संभावना जताई और कहा कि यह शहर उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


