Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: अमेरिका-ईरान सीजफायर का असर: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 2,900 अंक चढ़ा, निफ़्टी भी हुई बूम

Share Market
X

Share Market

Share Market: नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी युद्धविराम की घोषणा से वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बुधवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक बड़ी तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 2,946.32 अंक (3.94%) उछलकर 77,562.90 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 873.70 अंक (3.78%) की बढ़त के साथ 23,997.35 पर बंद हुआ।

Share Market: विशेषज्ञों के अनुसार, युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक अनिश्चितता में कमी आई, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इसी का असर बाजार में देखने को मिला, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 3.5% से अधिक की तेजी दर्ज की गई। यह लगातार पांचवां सत्र रहा जब बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

Share Market: इस तेज उछाल से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 16.59 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 446 लाख करोड़ रुपये हो गया। सभी प्रमुख सेक्टोरल सूचकांक भी हरे निशान पर बंद हुए, जिससे बाजार में व्यापक खरीदारी का संकेत मिला।

Share Market: वहीं, मुद्रा बाजार में भी मजबूती देखने को मिली। भारतीय रुपया 47 पैसे मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 92.59 पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों को स्थिर रखने और संतुलित रुख अपनाने से निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019