Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP: मतदाता सूची में दावा-आपत्ति के लिए समय सीमा बढ़ी, इस तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम

SIR Bihar
X

SIR Bihar

UP: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने या संशोधन के लिए समयसीमा एक महीने और बढ़ा दी गई है। अब मतदाता 6 मार्च 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में फॉर्म-6 प्राप्त होने के कारण भारत निर्वाचन आयोग से समय विस्तार की मांग की गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

UP: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब नोटिसों का निराकरण 27 मार्च तक पूरा किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की जाएगी। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पोलिंग स्टेशन पर उपलब्ध रहेंगे।

UP: नाम कटवाने की प्रक्रिया को और सख्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति को नाम हटवाने के लिए अपना वोटर कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही उचित कारण भी बताना होगा। एक साथ बड़ी संख्या में फॉर्म-7 स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

UP: एसआईआर के दौरान 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इनमें मैपिंग में विसंगति या अन्य त्रुटियां शामिल हैं। अब तक 2.37 करोड़ नोटिस जनरेट हो चुके हैं, 86.27 लाख नोटिस वितरित हो चुके हैं और 30.30 लाख मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है।

UP: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दलों की मांग और फॉर्म-6 की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपनी जानकारी सही करवा सकें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019