Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : पुजारी की ईट-पत्थर से हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

MP Crime
X

MP Crime : बनखेडी। बनखेडी थाना क्षेत्र के नजदीकी ग्राम चिल्लोद स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार रात पुजारी शिवशंकर तिवारी 45 वर्ष का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के बाद घटना की जांच शुरू की।

MP Crime : थाना प्रभारी के अनुसार, शिवशंकर तिवारी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात करीब 2 बजे ईट और पत्थर से चेहरे व सिर पर वार कर हत्या की। शव को चटाई से ढककर आरोपी फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पृथक पथक बनाकर आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य और गवाहों की तलाश शुरू की।

MP Crime : संकलित साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने सौरभ बानवंशी 19 वर्ष निवासी हनुमानगढ़ी, वार्ड नं. 1, ग्राम चिल्लौद को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया और बताया कि पुराने विवाद और रंजिश के चलते उसने नशे की हालत में रात करीब 2 बजे पुजारी की हत्या की।

MP Crime : पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019